एक क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार



510 रुपये नकद और एंड्रॉयड मोबाइल बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज 


रामपुर, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कुंतल 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 510 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।


पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अमर सिंह उर्फ छोटू पुत्र स्व. विरेंद्र सिंह निवासी फिरोजपुर धरमपुर, थाना पुराकलंदर, जनपद अयोध्या तथा विनती सिंह उर्फ भगत सिंह निवासी नानगायघाट, थाना करौंदीकला, जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया।


तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक क्विंटल 200 ग्राम गांजा, 510 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर रामपुर थाने में मुकदमा संख्या 184/26, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में रामपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट