रात 1 बजे बिक्रमगंज की सड़कों पर उतरे रोहतास एसपी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 21, 2026
- 2 views
रोहतास।पुलिस अधीक्षक श्री राज ने देर रात बिक्रमगंज में पुलिसिंग और विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए औचक निरीक्षण किया। मध्य रात्रि करीब 1 बजे एसपी तेदुनी चौक पहुंचे, जहां उन्होंने डायल-112 एवं गश्ती दल की जांच की।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर जानकारी ली तथा रात के समय लगातार सतर्कता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन परिसर सहित आसपास की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। देर रात एसपी के इस औचक निरीक्षण से पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था की सक्रियता की भी जांच हुई।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


रिपोर्टर