हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कजरहां, जल लेकर अरेराज रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर------ जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड की मकसुदपुर कररिया पंचायत के लालगढ़ टोले पार वार्ड नं 7 कजरहां से सोमवार को नवयुग कांवरिया संघ के तत्वावधान में कांवरियों का जत्था बाबा सोमेश्वर नाथ धाम, अरेराज के लिए रवाना हुआ। कांवर यात्रा को लेकर सुबह से ही गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

कांवरियों ने पहलेजा घाट से पवित्र जल प्राप्त कर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद जलभोझी की रस्म पूरी की गई। इसके बाद कांवरियों ने कांवर उठाया और बाबा सोमेश्वर नाथ के जलाभिषेक के लिए अरेराज की ओर प्रस्थान किया।


कौड़िया, कजरहां, बंजरिया और मधुबन के रास्ते कांवरियों का जत्था आगे बढ़ा। रवानगी के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए झूमते नजर आए। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

कांवर यात्रा में जामदार सतेंद्र सिंह, खाजांती हरिनारायण सिंह, व्यवस्थापक लक्ष्मीनारायण सिंह, मुकेश साह, श्रीकांत ठाकुर, नेहाल सिंह, गुड्डू सिंह, भिखर सिंह, अरविंद सिंह, रमेश सिंह, बद्रीनारायण सिंह, शिव बचन साह, संजय सिंह सहित मकसुदपुर कररिया पंचायत के उपसरपंच विनोद साह और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट