20 वर्षों से आस्था के साथ गणेश जन्मोत्सव मना रहीं विशाखा सिंह, महाराष्ट्र की परंपरा को डेहरी में रखा जीवंत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 22, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।भगवान गणेश के प्रति अटूट आस्था और महाराष्ट्र की समृद्ध धार्मिक परंपरा को डेहरी में जीवंत रखते हुए डेहरी डालमियानगर नगर परिषद की पूर्व मुख्य पार्षद विशाखा सिंह पिछले करीब 20 वर्षों से अपने आवास पर गणेश जन्मोत्सव का आयोजन करती आ रही हैं।
सोमवार को भी उनके राजपूतान मुहल्ला स्थित आवास पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में गणेश जन्मोत्सव पर भंडारा का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता अमित कुमार पटेल ने उनके आवास पर पहुंचकर भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष नमन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद संजीत सिंह की पत्नी विशाखा सिंह लंबे समय से पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ गणेश जन्मोत्सव का आयोजन कर रही हैं। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का विशेष महत्व है और उसी संस्कृति को उन्होंने डेहरी में भी बनाए रखा है।
यह आयोजन लोगों को आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता से जोड़ने का कार्य कर रहा है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर भगवान गणेश का दर्शन करते हैं।
इस अवसर पर विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, जितेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता सहित कई वर्तमान एवं पूर्व पार्षद, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।


रिपोर्टर