युवा अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत पर डेहरी कोर्ट में शोक सभा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 22, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।बार एसोसिएशन, डेहरी के सदस्य अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे का निधन 21 सितंबर को सड़क दुर्घटना में हो गया। मंगलवार को दोपहर 12 बजे न्यायालय के सेंट्रल हॉल में संयुक्त शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे।
शोक सभा का नेतृत्व अध्यक्ष मनोज कुमार (अज्ञानी) ने किया। मौके पर महासचिव रितेश कुमार, एसडीजेएम श्रीमती रिचा कश्यप, सिविल जज जे.डी. श्रीमती अर्चना कुमारी, न्यायिक पदाधिकारी श्री कुमार तरुण, श्रीमती तुलिका शंकर, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, रामाकांत दुबे, बैरिस्टर सिंह, भागीरथी सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


रिपोर्टर