न्यू प्राथमिक विद्यालय दुबौली विवाद में रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

मीडिया के सवालों पर बयान देने से दिखे असमर्थ

संवाददाता रूपेश कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर---- जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत न्यू प्राथमिक विद्यालय दुबौली का विवाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

आपको बताते चलें कि विगत सोमवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर विद्यालय संचालन में अनियमितता का आरोप लगा  एक भी छात्र-छात्रा पठन-पाठन के लिए नहीं पहुंचे थे। इसके बाद मंगलवार को रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यालय की स्थिति और पूरे मामले की जानकारी ली वहीं, निरीक्षण के बाद जब मीडिया कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मामले को लेकर जानकारी की कोशिश किया तो वे मीडिया के सामने बयान देने में असमर्थ नजर आए।

आपको बता दें कि विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से आरोप लगाया गया था कि स्कूल के समय बच्चों से पानी भरवाया जाता है और लकड़ी कटवाने का काम कराया जाता है। इन आरोपों के सामने आने के बाद ग्रामीणों में भी नाराजगी देखने को मिली थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट