सोशल मीडिया पर हथियार लहराते फोटो वायरल, दो युवक गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार


कैमूर:-- सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो वायरल करने के मामले में चैनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर एक युवक का हथियार लहराते हुए फोटो वायरल हो रहा था। वायरल फोटो का सत्यापन करने पर फोटो में दिख रहे युवकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के अडुमरिया गांव निवासी अक्षय कुमार (पिता दुर्गा बिंद) एवं राजेश कुमार (पिता शिवपूजन बिंद) के रूप में हुई। पहचान होने के बाद चैनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अक्षय कुमार और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में चैनपुर थाना कांड संख्या 552/26 दिनांक 08 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 25(9) के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट