14 नवंम्बर को मनेगा यक्षिणी महोत्सव


रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के श्री यक्षिणी भवानी मंदिर भलुनीधाम के प्रांगण में 14 नवंम्बर को प्रति वर्ष यक्षिणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि हमारे मांग को मानते हुए बिहार सरकार ने 14 नवंम्बर को प्रति वर्ष श्री यक्षिणी महोत्सव मनाये जाने का निर्णय लिया है।जिसकी पत्र पर्यटन विभाग के द्वारा निकालकर रोहतास डीएम को ससमय कार्यक्रम कराने का दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष सह उप मंत्री बिहार सरकार विधायक दिनारा आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाग लेंगे। जिसके लिए उनसे मिलकर आवेदन उक्त कार्यक्रम में आने के लिए दिया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट