तरियानी में जन सुराज नेताओं ने शिक्षण संस्थानों का किया दौरा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 08, 2026
- 4 views
शिक्षक व स्नातक मतदाताओं से प्रत्याशियों के पक्ष में प्रथम वरीयता का मतदान करने की अपील
शिवहर, 9 अक्टूबर। एमएलसी तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को तरियानी प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कर शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रथम वरीयता का मतदान करने की अपील की।
जन सुराज पार्टी के महामंत्री रामप्रवेश सिंह, जिला मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार तथा तरियानी प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने युगल किशोर जयमंगल महाविद्यालय, तरियानी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंगाधरपुर तथा सूर्यदेव राम-जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तरियानी छपरा का दौरा किया।
इस दौरान नेताओं ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्याम नंदन प्रसाद यादव तथा तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. वी. मोहन कुमार के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।
जन सुराज नेताओं ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए योग्य, ईमानदार एवं जनहित के प्रति समर्पित प्रत्याशियों का चयन करें। उन्होंने शिक्षा एवं शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।
इस अवसर पर शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं से दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक समर्थन जुटाने का आह्वान किया गया।


रिपोर्टर