मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

जगजीवन कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की पहल, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


गयाजी। जगजीवन कॉलेज, गया के मनोविज्ञान विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना था। प्रतियोगिता में मानसिक स्वास्थ्य, समस्याओं के कारण, उपचार, देखभाल, अधिनियम एवं अधिकारों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। वर्ष 2026 के विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘जीए गए अनुभवों की आवाज सुनी जाए : वास्तविक आवाजें, वास्तविक बदलाव’ पर भी प्रश्न शामिल थे। विभिन्न समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विश्वास समूह के आकाश कुमार और शोभा कुमारी ने प्रथम, कृतज्ञता समूह के अभिनव कुमार और स्वीटी कुमारी ने द्वितीय तथा साहस समूह के मणिशंकर पाठक और लक्ष्मी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्राचार्य डॉ. मो. ऐयुव ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों से खुलकर संवाद और जरूरत पर सहायता लेने की अपील की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट