प्रखंड सभागार में संपन्न हुआ बीस सूत्रीय कार्यकारिणी की बैठक, विभिन्न बिंदुओं पर की गई चर्चा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 15, 2026
- 2 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर--- जिले के कुदरा प्रखंड सभागार में बुधवार को बीस सूत्रीय समिति कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई बैठक में 20 सूत्रीय अध्यक्ष बालेश्वर यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष आनंद सिंह उर्फ भोलू जी, प्रमोद सिंह, लड्डू अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा आवास, राशन कार्ड, खारिज दाखिल, नगर पंचायत सहित अन्य पंचायत में साफ सफाई सहित अन्य विषय बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी शांभवी श्रीवास्तव, थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी,विद्यूत कनिष्ठ अभियंता क्रांति सिंह के साथ ही सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं को बेहतर तरीके से धरातल पर उतारने और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया, बैठक में मौजूद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं और सुझावों को भी रखा, जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया।


रिपोर्टर