भेला में हुआ पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन

सुईथाकला ,जौनपुर 

जौनपुर जनपद के विकासखंड सुईथाकला अंतर्गत भेला ग्राम सभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का सफल आयोजन हुआ जिसमें कई ब्लॉक के तथा जिले स्तर के पशु चिकित्सकों ने भाग लिया तथा उपस्थित पशुपालकों को पशुओं से संबंधित बीमारियों तथा अधिक दूध उत्पादन के लिए आवश्यक मिनरल्स या आहार के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान किया ।


कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम पंचायत मदारीपुर भेला के कोटेदार संजय कुमार सिंह ने किया । मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रविंद्रनाथ बिन्द ने उपस्थित जन सामान्य को पशुपालन के प्रति प्रेरित करते हुए पशुपालन से होने वाले लाभों के बारे में तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी एवं सहायता के बारे में जानकारी प्रदान किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी, सूईथाकला डॉक्टर चंद्रभान भारशिव  ने करते हुए विभिन्न नस्ल के पशुओं तथा उनके अच्छे पोषण तथा उचित चिकित्सा प्राप्त करने के लिये सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1962 के बारे में बताया जिसके माध्यम से पशुपालक घर पर ही मुफ्त सरकारी चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकता है।

इस अवसर पर ब्लॉक के अन्य पशु चिकित्साधिकारी ,अतुल कुमार गौतम , अवधेश सिंह, अरविंद कुमार, विवेक सिंह, आलोक सिंह, आदि उपस्थित रहे तथा पशुपालकों की समस्याओं को सुना और उन्हें मुफ्त आवश्यक मिनरल्स, दवा आदि प्रदान किया जिससे पशुपालकों को काफी प्रसन्नता हुई।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट