कल्याणपुर मोड़ के समीप स्कॉर्पियो से तीन मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 23, 2026
- 8 views
संवाददाता पिंटू कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास गुरुवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से तीन मवेशियों को बरामद किया। मवेशियों को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक बांधकर वाहन में बैठाया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब नौ बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो HR 70B 5181 की जांच की गई, जिसमें तीन मवेशी बरामद हुए
मामले में स्कॉर्पियो चालक रितेश कुमार उम्र 19 वर्ष पिता पाखंडू, निवासी तौफापुर, थाना चेबेपुर, जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर