दुर्गावती के सावठ गांव में छापेमारी 15.960 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई अंग्रेजी और देशी शराब बरामद 

संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर):-- थाना क्षेत्र के सावठ गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15.960 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सावठ गांव निवासी राजेश कुमार चौधरी, पिता स्व. रामजी चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 8PM अंग्रेजी शराब 11.160 लीटर तथा देशी शराब 4.800 लीटर, कुल 15.960 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट