एनएच-19 पर आलू लदा ट्रक पलटा सहचालक घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 31, 2026
- 2 views
धनेछा गांव के पास हादसा सड़क पर बिखरी आलू की बोरियां लगा जाम
संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर धनेछा गांव के समीप शनिवार को उत्तरी लेन में आलू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सहचालक जफरुद्दीन निवासी सराय, पलवल, हरियाणा घायल हो गया, जबकि चालक निजामुद्दीन खां बाल-बाल बच गया।
सूचना पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ट्रक में लदी आलू की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालक के अनुसार, मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पंजाब से आलू लेकर कोलकाता जा रहा था। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


रिपोर्टर