दुर्गावती में कार से 244 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

NH-19 के उत्तरी लेन में पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर):-- थाना के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 के उत्तरी लेन में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हुंडई हेक्टर प्लस कार रजिस्ट्रेशन नंबर GJ 15 CK 8382 की तलाशी ली। इस दौरान कार से कुल 244.100 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक नीरज सिंह, पिता गोपाल सिंह, ग्राम फैजल गंज, थाना सासाराम, जिला रोहतास को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा शराब एवं वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट