भभुआ में महिला के घर से 77.82 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद, तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट 

1.25 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल और एयरटेल सिम भी जब्त, पुलिस को देखकर मौके से भागे पांच-छह युवक

कैमूर:-- जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को हेरोइन जैसे मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सिकठी गांव निवासी उर्मिला देवी (35 वर्ष), पति मंटू राम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास और घर से कुल 77.82 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि सिकठी गांव में उर्मिला देवी द्वारा हेरोइन की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही महिला के आसपास बैठे पांच से छह युवक मौके से फरार हो गए, जबकि भागने का प्रयास कर रही उर्मिला देवी को महिला सिपाही की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान महिला के दुपट्टे में बंधे काले प्लास्टिक से सफेद कागज की 109 पुड़ियों में 27.65 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई, जहां बक्से में रखे पिट्ठू बैग से प्लास्टिक सहित 50.17 ग्राम मादक पदार्थ मिला। पुलिस ने कुल 77.82 ग्राम मादक पदार्थ के साथ 1,25,617 रुपये नकद, तीन मोबाइल और एक एयरटेल सिम भी जब्त किया है। इस मामले में भभुआ थाना कांड संख्या 1142/26, दिनांक 4 नवंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(C)/21(b) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट