दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने के आरोप में BSF जवान गिरफ्तार


लालगंज स्थित लक्ष्मी मैरिज हॉल के पास की थी हर्ष फायरिंग, राइफल, दो खोखे और तीन जिंदा कारतूस बरामद


रोहतास। दीपावली के दिन लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने के आरोप में रोहतास पुलिस ने बीएसएफ के एक जवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान की पहचान सासाराम नगर थाना क्षेत्र के कुराईच महावीर नगर निवासी राकेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है। वह स्व. जवाहर चौधरी के पुत्र बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार, दीपावली के दिन लालगंज स्थित लक्ष्मी मैरिज हॉल के पास जवान द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की जा रही थी। मामले में सासाराम नगर थाना में कांड संख्या 332/26, दिनांक 8 नवंबर 2026 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 37 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(9) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक काले रंग की लोहे एवं फाइबर से निर्मित राइफल, फायर किए गए पीतल के दो खोखे, तीन जिंदा राइफल कारतूस, एक मैगजीन और गोली रखने वाला काला पट्टा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार जवान के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले में फायरिंग की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट