सासाराम में गला दबाकर हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलता
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 09, 2026
- 1 views
मेहदीगंज के रहने वाले हैं दोनों गिरफ्तार आरोपित, मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप
रोहतास। सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में रोहतास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मेहदीगंज निवासी शन्नी कुमार और बॉबी कुमार के रूप में हुई है। दोनों अरविंद कुमार सिंह के पुत्र बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार, मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या करने के आरोप में सासाराम मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 333/26, दिनांक 9 नवंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।सूचना मिलने के बाद रोहतास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।पुलिस के अनुसार, घटना के महज 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। हालांकि, पुलिस विज्ञप्ति में हत्या के कारण और मृतक की पहचान से संबंधित विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।


रिपोर्टर