जातिगत कानूनों के विरुद्ध आरक्षण विरोधी सभी पार्टीयों, संगठनों व राष्ट्र भक्तों को होना होगा एकजुट
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Nov 12, 2026
- 78 views
यू.पी. चुनाव में योगी आदित्यनाथ को सवर्ण समाज का समर्थन चाहिए तो भाजपा से करना होगा किनारा
बिहार----- कैमूर जिला अंतर्गत नगर पंचायत कुदरा लालपुर में एक औपचारिक भेंट वार्ता के दौरान समाज व राष्ट्र को तोड़ने वाले जातिगत कानूनों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह स्वतंत्र कलमकार, राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बिहार जैनेंद्र तिवारी एवं सवर्ण समाज के दिग्गज चंदन तिवारी सनातनी मौजूद रहे।
भेंट वार्ता के दौरान तीनों समाज सेवकों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में लागू जातिगत कानून समाज को जोड़ने के बजाय तोड़ने का काम कर रहे हैं। ये कानून एक वर्ग को दूसरे वर्ग के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और राष्ट्र की एकता कमजोर हो रही है। सवर्ण समाज अब इस अन्याय को और अधिक सहन नहीं करेगा।
समाज सेवकों ने कहा कि सवर्ण समाज हमेशा से राष्ट्र, धर्म, संस्कृति और समाज के लिए त्याग और बलिदान देता आया है। इसके बावजूद आज सवर्ण समाज को ही जातिगत कानूनों के माध्यम से निशाना बनाया जा रहा है। यह स्थिति अब असहनीय हो चुकी है। अब समय आ गया है कि पूरा सवर्ण समाज जाति, उपजाति, दल और क्षेत्र से ऊपर उठकर एक मंच पर एकजुट हो।
भेंट वार्ता में भाजपा की नीतियों पर भी तीखा प्रहार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सवर्ण वर्ग को मिटाने की सोच रखती है, जो कभी पूरा नहीं होगा। सवर्ण समाज ने हमेशा राष्ट्रहित में भाजपा को समर्थन दिया, लेकिन बदले में उसे उपेक्षा, अपमान और जातिगत कानूनों की मार मिली। भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि सवर्ण समाज के बिना राष्ट्र की राजनीति अधूरी है।
यू.पी. चुनाव को लेकर भी भेंट वार्ता में बड़ी बात कही गई। नेताओं ने कहा कि यू.पी. चुनाव में योगी आदित्यनाथ को सवर्ण समाज का समर्थन चाहिए तो भाजपा से करना होगा किनारा। योगी आदित्यनाथ को तय करना होगा कि वे सवर्ण समाज के स्वाभिमान के साथ हैं या उस पार्टी के साथ हैं जो सवर्ण समाज को कमजोर करने में लगी है। सवर्ण समाज का समर्थन उसे ही मिलेगा जो सवर्ण समाज के हित, सम्मान और अधिकार की बात करेगा।
जैनेंद्र तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ पूरे बिहार ही नहीं, पूरे देश में सवर्ण समाज को एकजुट करने के लिए लगातार काम कर रहा है। गांव-गांव, पंचायत-पंचायत जाकर समाज को जगाया जा रहा है। जातिगत कानूनों के खिलाफ यह लड़ाई अब आर-पार की होगी।आप सभी आरक्षण विरोधी पार्टी, संगठन व राष्ट्र भक्तों को एकजुट हो सत्य को अपनाया जाएं।
वहीं चंदन तिवारी सनातनी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा सवर्ण समाज ने हमेशा की है। आज जब सनातन पर ही प्रहार हो रहा है, तो सवर्ण समाज को चुप बैठना पाप होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक समाज की आवाज बनें और जातिगत भेदभाव वाले कानूनों के खिलाफ खुलकर बोलें।
भेंट वार्ता के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि -
1. जातिगत कानूनों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। 2. सवर्ण समाज को एकजुट करने के लिए बिहार के हर जिले में अभियान चलाया जाएगा। 3. जो भी दल या नेता सवर्ण समाज के हित की बात करेगा, समाज उसी का समर्थन करेगा। 4. सवर्ण समाज के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कुदरा लालपुर में हुई यह भेंट वार्ता सवर्ण समाज की एकजुटता की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।


रिपोर्टर