कुदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.17 ग्राम हेरोइन और 3,160 रुपये नकद के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 14, 2026
- 9 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर-- जिले के कुदरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 10.17 ग्राम हेरोइन और 3,160 रुपये नकद बरामद किए गए हैं गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मतवरपुर गांव निवासी रमाकांत चौधरी के पुत्र प्रिंस चौधरी तथा लालापुर पुरैनी गांव निवासी सोहन राम के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दोनों की मेडिकल जांच कराई गई और फिर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया कुदरा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की ओर से लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है


रिपोर्टर