लालीपुर में समाजसेवी सुशील सिंह ने 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल, वनवासी परिवारों के खिले चेहरे

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर और जज सिंह अन्ना समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद


बरसठी (जौनपुर)। क्षेत्र के लालीपुर गांव में जरूरतमंदों की सेवा और उन्हें ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुंबई के युवा समाजसेवी एवं लालीपुर निवासी सुशील सिंह ने 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड के बीच कंबल पाकर गरीब, असहाय और वनवासी परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, जज सिंह अन्ना एवं पंडित दिनेश तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर इस पुनीत कार्य की सराहना की।

जज सिंह अन्ना ने कहा कि गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए कंबल उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसे कार्यों से समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। वहीं सुशील सिंह के पिता अमर बहादुर सिंह ने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रत्येक वर्ष इसी तरह 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएं, ताकि ठंड के मौसम में गरीब परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने इस सेवा कार्य का श्रेय माता रानी की कृपा और आशीर्वाद को दिया।

इस अवसर पर स्कंद पटेल, विजय पटेल, केपी मिश्रा ब्रह्म देव तिवारी राजकुमार दुबे, मिथिलेश पांडेय, राहुल पाठक, अर्पित उपाध्याय, पंकज दुबे, कृष्ण कुमार पाठक, कमलेश प्रधान, अशोक माली, संजय सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, राजकुमार सिंह, अरविंद यादव एवं संतोष पाल सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुशील सिंह की इस पहल को लोगों ने समाजसेवा की सराहनीय मिसाल बताते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट