बहेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास 5.61 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार


दुर्गावती थाना क्षेत्र के बहेरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5.61 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बसंतपुर गांव निवासी सुराहु बिंद के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बहेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति हेरोइन की पुड़िया लेकर बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.61 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।


इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट