कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया संविधान दिवस, कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 26, 2026
- 1 views
राजगढ़ । संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान के मूल आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा संविधान की भावना के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर