गोरेलाल महतो हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी के घरो का किया कुर्की

आरोपी सौरव सिंह ने न्यायालय में किया आत्मसर्पण 

जमुई से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट 

जमुई ।। गोरेलाल महतो हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ सदर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को काकन गांव में पांच आरोपी के घरो की कुर्की जब्ती किया। बताया जाता हैं कि 5 मार्च को सदर थाना क्षेत्र के काकन मुसहरी गांव के पास 6 मोटर साइकिल से आये हथियारबंद अपराधियों ने ट्रैक्टर पर पुआल लोड कर रहे किसान गोरेलाल महतो की गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिसमें मृतक के पुत्र द्वारा दिये बयान पर सदर थाने में गांव के  गंगा सिंह, विनीत सिंह, रामबालक सिंह, उमाशंकर सिंह, अंकुर सिंह, रमेश सिंह, कमलेश सिंह, बम-बम सिंह, पप्पू सिंह, लाली सिंह, सौरभ सिंह, प्रमोद सिंह तथा रवि मिस्त्री सहित पद्रह लोगों को नामजद अभियूक्त बनाया गया था। जिसमें सभी आरोपी फरार चल रहे थे। वही जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार को सभी आरोपी के घरों के बाहर एक नोटिस चिपकाया गया था। जिसमें साफ तोर पर शुक्रवार की सुवह तक सभी को न्यायालय में आत्म समर्पण करने का निर्देश दिया गया था। पर समय रहते मात्र सौरव सिंह ने ही न्यायालय में आत्म समर्पण किया। बाकि फरार आरोपियों ने आत्मसमर्पण नही किया। जिसके बाद सदर थाने की पुलिस ने शाम होने तक गंगा सिंह, बंमबंम सिंह, रामबालक सिंह, प्रमोद सिंह, रवि मिस्त्री सहित पांच लोगों के घरों की कुर्की जब्ती किया। बाकी बचे सभी आरोपी के घरो की कुर्की जब्ती शनिवार की सुवह से किया जायेगा। वही इस छापेमारी में सदर थानाध्यक्ष राजेश शरण सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट