
आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपिट आठ घायल
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Mar 30, 2019
- 425 views
बिहार से अभिषेक कुमार व मनोज कुमार की रिपोर्ट
जमुई ।। आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुए झड़प में दोनो ओर से आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बताया जाता हैं कि बरहट थाना क्षेत्र के भंदरा गांव निवासी सरीफ यादव शुक्रवार की देर शाम अपने घर के बाहर खड़े पशुओं को चारा दे रहा था। तभी गांव के ही छबिला यादव शराब के नशे में आया ओर उसके साथ मारपीट करने लगा। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच लाठी डंडा चलने लगा। जिसमें एक पक्ष के मकुना देवी, पवन कुमार, निमिया देवी घायल हो गई जबकि दुसरे पक्ष से छबिला यादव, साकेन्द्र यादव धनेश्वर यादव घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद बरहट पुलिस मौके पर पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।
रिपोर्टर