डीएम कोर्ट के सामने गिरा पेड़,मचा हड़कंप

जौनपुर ।। जिले में दो दिनो से हो रही लगातार बारिश का अब बुरे असर का रूझान आन शुरू हो गया है। भीषण वर्षा के चलते डीएम कोर्ट के सामने स्थित एक पुराना नीम का पेड़ धराशायी हो गया। संयोग अच्छा था कि बारिश कारण वहां पर कोई मौजूद नही था वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी। आम दिनों इसी पेड़ के नीच अधिवक्ता,वादकारी और फरियादी खड़े रहते है। 

कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कोर्ट व कलेक्ट्रेट मिटिंग हाल के बीच आधा दर्जन से अधिक नीव के पुराने पेड़ है। आज बारिश के कारण एक पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दिया। अधिकारियो के आदेश पर कुछ लकड़हारो को बुलवाकर वहां हटवाया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट