
रोडवेज बस में महिला यात्री को मारी गोली
- Hindi Samaachar
- Nov 16, 2019
- 228 views
घटना आजमगढ़ शाहगंज रोड पर
गाजीपुर डिपो की बस में दो बदमाशों ने लूट के प्रयास में की फायरिंग। जिसमें महिला यात्री गोरखपुर जनपद के मेहदावा थाना क्षेत्र के डूमरीयागंज निवासी 30 वर्षीय सिंपल कनौजिया पत्नी अपने ससुराल में मायका शाहगंज के सुरीस गावं आ रही थी। जिसमें यात्री के रुप में आजमगढ़ के शंकर पुत्र चेक पोस्ट से शाहगंज का टिकट लिए दो अज्ञात बदमाशों ने फूलपुर थाना क्षेत्र के पलिया माफी गांव में कंडक्टर भारत सिंह का बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने असलहे से चार फायरिंग की। जिसमें महिला यात्री के सर में गोली लगी है। वहीं कंडक्टर भारत सिंह को भी चोटें आयी है।
घटना के बाद चालक नन्दलाल यादव आनन-फानन में बस संख्या UP 65 FT 0489 लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचा। प्राथमिक उपचार के उपरांत महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए।
दो बदमाशों ने लूटपाट के दौरान चलाई गोली
एक महिला को लगी गोली
बदमाश मौके से फरार
रिपोर्टर