विद्दुत ट्रांसफार्मर(DP) से तेल चुराने वाले गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

400 लीटर तेल सहित बोलेरो वाहन जप्त, कैन में भरकर करते थे बड़ी बड़ी खेप का परिवहन

   
              
बोडा, राजगढ़ ।। जिला पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा द्वारा अवैध गोरख धंधा करने वालों पर लगाम लगाने प्रयास तेज करते हुए धरपकड़ की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस आर दंडोतिया के मार्गदर्शन में जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। 
           
थाना बोड़ा क्षेत्र अंतर्गत विद्युत ट्रांसफार्मर डीपी से तेल चुराने वाली एक गैंग का खुलासा करते हुए थाना बोड़ा प्रभारी निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह मुजाल्दे एवं उनकी टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाहन सहित तेल जप्त करने में सफलता अर्जित की है। 
       
 ग्राम नुन्याहेड़ी के फरियादी मोहन पिता बद्रीलाल यादव ने  दिनांक 19/10/20 को अपने खेत पर लगी विद्युत ट्रांसफार्मर (DP) से अज्ञात चोरो द्वारा तेल चुराकर ले जाने की रिपोर्ट की  थी फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बोड़ा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप. क्र. 261/20 धारा 379 भा द बि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।                
           
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अज्ञात चोरों की तत्परता से पतारसी की कोशिश करते मुखबिर मामूर किये एवं संदिग्ध चोर गिफ्तार किये गए। जिनसे कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने ग्राम नुन्याहेड़ी में लगी ट्रांसफार्मर डीपी से तेल चुराना स्वीकार किया। पुलिस टीम ने कड़े प्रयास कर आरोपी पुखराज  पिता रमेश चंद्र खाती नि कुरावर, ओमप्रकाश पिता राम प्रसाद मालवीय उम्र 32 साल  नि ग्राम मोहम्मदपुर थाना काला पीपल जिला शाजापुर, रामस्वरूप पिता  घिसी अहिरवार उम्र 30 साल नि माना थाना कुरावर को गिरफ्तार किया एवं एक आरोपी दुर्गा भील नि ग्राम निपानियागढ़ी अभी तक फरार है उक्त तीनों आरोपियों से चोरी किया हुआ 400 ली डीपी का तेल, एक बुलेरो बाहन कुल मसरुका कीमती 540,000 जप्त किया गया वहीं आरोपियों को माननीय न्यायालय नरसिंगढ़ पेश किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ,उप नि. प्रवीण जाट,  प्रआर राम ख़िलाबन जाट, आर 642 रामनारायण जटिया, आर 799 श्याम एवं आर वीरेंद्र रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट