शिक्षक और बच्चों ने केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णा का मनाया जन्मदिन

सर्वेश यादव कि रिपोर्ट

हरहुआ । रामेश्वर विद्यालय मे शिक्षकों और बच्चों ने डा. सर्वपल्ली राधा कृष्ण का जन्मदिन मनाया वहीं  जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है।  जो समग्र समाज की रचना में संस्कार , परम्परा ,संस्कृति व् मूल्यों को स्थापित करता है। शिक्षक समाज का दर्पण होता है जो मोमबत्ती की भांति जलकर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। उक्त विचार नेहरू युवा केंद्र वाराणसी के तत्वावधान में युवा मण्डल रामेश्वर द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य मन्नू लाल ने अपने सम्बोधन में व्यक्त की। राज्य प्रशिक्षक के.एल. पथिक ने केक काटने के बाद कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने देश में गुरु की गरिमा को स्थापित करने का महान आदर्श कार्य किया जिसे आज के युवा अपने जीवन में जोड़कर समाज की बुराइयो ,अंध परम्पराओ ,संस्कृतियों में आ रही गिरावट को रोकने का कार्य करें। हर काल जैसे रामायण काल में गुरु वशिष्ठ ,महाभारत काल में गुरु द्रोणाचार्य और चन्द्रगुप्त को चाणक्य जैसा गुरु मिला जिसने मानवीय मूल्यों को साकार किया।

शिक्षक सम्मान दिवस पर युवाओ ,बच्चों ने सराहनीय प्रस्तुति की। प्रमुख रूप से सविता सिंह ,छोटेलाल , विमलेश श्रीवास्तव , नीतू गौंड ,ज्योति गिरी ,मोनी देवी एन वाई वी, ज्योति दुबे  , विशाल गुप्ता ,रंजीत तिवारी (अध्यक्ष) ,कृष्ण कुमार त्रिपाठी , शैलेन्द्र ,मंजीत कुमार ,योगेन्द्र यादव सहित कई युवाओ ने विचार व्यक्त किया। वहीँ स्कूली बच्चों ने राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।अध्यक्षता  शिक्षक उदल प्रसाद मौर्य ने की और संचालन वीरेंद्र कुमार पाल व ज्योति ने संयुक्त रूप से किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट