डॉक्टर आलोक पालीवाल बने जोन कोआर्डिनेटर

राजेश चौबे की रिपोर्ट

सुइथाकला, जौनपुर।अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था जेसीआई इन्डिया के जोन तीन मे जेसी डॉक्टर आलोक सिंह पालीवाल जोन कोआर्डिनेटर ग्रोथ एण्ड डेबलपमेण्ट बनाए गए। जोन कोआर्डिनेटर बनाए जाने की सूचना पाते ही जेसीआई खेतासराय संस्कार परिवार में खुशी की लहर दौड़ उठी। लोग देर शाम से ही अपने जेसी साथी डॉक्टर पालीवाल को बधाई देते रहे। गौरतलब हो कि डॉक्टर पालीवाल क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में बतौर पशु चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात हैं। डॉक्टर पालीवाल समाज में जहाँ बेजुबानों की सेवा के लिए ख्याति प्राप्त हैं, वहीं जेसीआई जैसी अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रहे हैं। जोन तीन के जेसीआई शाहगंज संस्कार में उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए खेतासराय संस्कार नाम के नए लाम की स्थापना कर अध्यक्ष बने। उन्होंने पशु चिकित्सा क्षेत्र में सेवा करते हुए जेसी कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर जोन कोआर्डिनेटर पद को हासिल किया। उनके इस उपलब्धि पर पूर्व अध्यक्ष जेसी एखलाक खान, जेसी पंकज कुमार सिंह वर्तमान अध्यक्ष जेसी क्षेमेन्द्र सिंह, जेसी राजेश चौबे, जेसी नीरज सिंह व जेसी राहुल राज मिश्रा आदि ने हर्ष जाहिर किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट