बड़का आहार में डूबने से एक महिला और एक बच्ची की मौत


चकाई ।। थाना क्षेत्र के नोआडीह पंचायत के करही झुमरबाद स्थित बड़का आहार में गुरुवार को करीब 12 बजे दिन में नहाने के क्रम में एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार चकाई थाना क्षेत्र के करही गांव निवासी छेदी सिंह के पुत्री सरिता देवी 24 वर्षीय और देवेंद्र सिंह की पुत्री सपना कुमारी 12 वर्षीय है। आश्चर्य की बात यह है कि हर दिन की भांति वे लोग बड़का आहार में नहाने के लिए जाते थे, नहाने के दौरान आहार में डूब जाने से दोनों की मृत्यु एक छन हो गई। बताते चलें कि छेदी सिंह के पुत्री सरिता देवी की शादी पांच वर्ष पूर्व मुंगेर जिले के गौरीपुर निवासी पप्पू सिंह के साथ किया था जिसका एक लड़का भी है। मृत्यु हो जाने से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है साथ ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट