दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक कि हालत गंभीर

नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट

नुआंव, कैमूर ।। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुदरा गांव में होलिका दहन की रात हुई मारपीट में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जो उक्त गांव का ही 50 वर्षीय सुरेंद्र राम है। घायलावस्था में उसे स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने नामजद पांच लोगों में से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि पुराने रंजिश को लेकर उक्त रात दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। जिसमें शामिल किसी व्यक्ति ने सुरेंद्र राम के सिर पर फरसे से हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल सुरेंद्र राम की पत्नी कश्मीरा देवी ने खुदरा गांव के ही पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। जिसमें पुलिस ने शीघ्र करवाई करते हुए विनोद राम, गिजाधर राम, सिहासन राम व दिनेश राम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पांचवा सोनू राम फ़रार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट