बरसठी थाना क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में निकली झूठी खबर


जौनपुर (बरसठी)। थाना क्षेत्र बरसठी में मंगलवार की रात अचानक ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से ड्रोन दिखने की बात फैला दी। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस हरकत में आई और तत्काल टीम गठित कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

काफी प्रयास और पड़ताल के बाद पुलिस को कहीं भी ड्रोन उड़ने की पुष्टि नहीं मिली। जांच में स्पष्ट हो गया कि यह सिर्फ अफवाह थी जिसे कुछ शरारती तत्वों ने फैलाया था। बरसठी पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि “झूठी बातें और अफवाह फैलाकर क्षेत्र में दहशत पैदा करना गंभीर अपराध है। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें और अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यदि कहीं संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या थाने को सूचित करें। बरसठी पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है और गश्ती बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट