कल्याण यातायात विभाग द्वारा १०४ बुलेट पर की गई कारवाई, यातायात पुलिस ने मोडिफाई बुलेट सायलेंसर पर घुमाया रोलर

ठाणे/कल्याण
रविशंकर मिश्रा


यातायात पुलिस ने मॉडीफाइड बुलेट सायलेंसर को रोलर से रौंदा। बता दे कि पिछले तीन दिनों से कल्याण यातायात विभाग द्वारा चल रही कार्रवाही में मॉडीफाई बुलेट सायलेंसर पर गाज गिरी है,करीबन 104 बुलेट पर सक्ति से कार्रवाही को अंजाम देते हुए मॉडीफाई सायलेंसर को निकाला गया, और कल्याण के दुर्गाडी चौक पर सभी सायलेंसर पर रोलर घुमा कर हमेशा के लिए उसे खत्म कर दिया गया। 

मौके पर उपस्थित यातायात विभाग के पुलिस उप आयुक्त बाला साहेब पाटिल,,सहायक पुलिस आयुक्त उमेश माने पाटिल,,पुलिस निरीक्षक सुखदेव पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे यातायात विभाग के पुलिस उप आयुक्त बालासाहेब पाटिल द्वारा दिये गए आदेश में बुलेट मोटर सायकिल में अंदर बाहर से छेड़ छाड़ कर उसे मॉडीफाई कर नई आवाज,नया लुक दिए गए तथा काले कांच वाले वाहनों पर सक्ति से कार्रवाही करने के आदेश दिए गए थे।

उस आदेश के हिसाब से सोमवार से शहर यातायात उप विभाग,कल्याण द्वारा कल्याण परिसर के दुर्गाडी चौक,सुभाष चौक, शहाडनाका, व पत्रीपुल जैसे भागों में विभिन्न दलों को तैनात कर मॉडीफाई किये गए 116 बुलेट मोटर सायकल पर कार्यवाही कर 104 सायलेंसर को कब्जे में लिया गया,तथा मोटर वाहन कलमानुसार कार्यवाही कर कुल 1 लाख 16 हजार का दंड वसूला गया,व ब्लैक फ़िल्म लगाने वाले 64 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर ,वाहनों पर लगी फिल्मों को मौके पर ही निकाला गया,तथा 12 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

ये कार्यवाही कल्याण यातायात  पुलिस निरीक्षक सुखदेव पाटिल,मसपोनि सुनीता राजपूत,,पोउपनि तुकाराम सकुंडे, व पुलिस अंमलदार इनके देखरेख में हुई और ये कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। 

बुलेट मोटार सायकल के यांत्रिकीकरण में छेड़ छाड़ कर तांत्रिकी रूप में फेरबदल किये जाने की वजह से होने वाले कर्कश आवाज के चलते वायु व ध्वनि प्रदूषण फैलाते हुए सड़कों पर यही वाहन जब कर्ण कर्कश शोर मचाते हुए तेज व अनियंत्रित गति से दौड़ाए जाने से पैदल चलने वाले,ज्येष्ठ नागरिक,,व छोटे बच्चों की सेहत एवं सुरक्षा में होने वाले खतरे के धोखे व शांति भंग में कमतरता आये या पूरी तरह खत्म हो जाये,ऐसे मसलों को लेकर कल्याण परिसर में  पी.ए. सिस्टम द्वारा नागरीकों को आवाहन कर जनजागृती फैलाई गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट