पत्रकार के पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए लोग


चांद (कैमूर)।। पत्रकार के पिता के श्राद्ध कर्म में राजनेता अधिकारी समाजिक कार्यकर्ता आदि लोग भारी संख्या में शामिल हुए। पत्रकार के पैतृक गांव केकढा में पुज्य पिताजी के श्राद्ध कर्म के तेरहवीं दिन  ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया गया। ब्राह्मण भोजन में चेयरमैन जिला परिषद विश्ववभंर यादव उर्फ वकील यादव  पुर्व मंत्री ब्रज किशोर बिंद  विधायक भरत बिंद पुर्व एमएलसी कृष्णा सिंह  किसान नेता रणजीत सिंह राना समाजिक कार्यकर्ता बसपा नेता सुनील कुमार पाण्डेय  जिला परिषद सदस्य चंचल मिश्र पुर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मनी सिंह प्रमुख अनिल सिंह अंचलाधिकारी नागेंद्र कुमार बीडीओ शशी भूषण साहू प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राजनारायण झा  मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह मुखिया नारद यादव मानव भारती विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार पाण्डेय पैक्स अध्यक्ष नौसाद खान कुमार गौरव नचकु सिंह विरजु प्रसाद ग्राम भारती संचालक राधेश्याम सिंह ददन सिंह विजेंद्र सिंह बिरेंद्र सिंह आलोक सिंह पैक्स अध्यक्ष महेंद्र सिंह  सोनु सिंह आदि सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता जगत नारायण सिंह के श्राद्ध ब्राह्मण भोजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। श्राद्ध कर्म में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पत्रकार अभिमन्यु सिंह के 85 वर्षिय पिताजी का देहांत बीएचयू में इलाज के दौरान 16 अगस्त को हो गया था। जगत नारायण सिंह एक सफल किसान थे। जगत नारायण सिंह के दो पुत्र शमशेर बहादुर सिंह पेशे से इंजीनियर हैं छोटे पुत्र अभिमन्यु सिंह पत्रकार हैं।उनकी मृत्यु से किसानों में शोक की लहर है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट