
चकाई में विश्व सनातन वैदिक संघ का एक दिवसीय बैठक
- Hindi Samaachar
- Sep 05, 2021
- 165 views
चकाई ।। प्रखंड के दुर्गा मंदिर गोला स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में विश्व सनातन वैदिक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार झा कि अध्यक्षता में आयोजित की गई। वैदिक संघ के जिला मिडिया प्रभारी रमेश कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया। बैठक में संगठन विस्तार कर विश्व सनातन वैदिक संघ को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने आगे की कार्य योजना पर अपनी अपनी बातों रखा और साथ ही साथ मौजूद सदस्यों ने वैदिक संघ को जिला के प्रत्येक गाँवो तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
संघ के संस्थापक श्री रोशन मिश्रा जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा लोगों को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए बैठक को समाप्त किए। बैठक मे संघ के राष्ट्रीय कार्य कारिणी सह जिला प्रभारी अमरनाथ पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजकुमार झा, कोषाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, प्रखंड प्रभारी संजीव कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार उपाध्याय, रंजय कुमार राय, रमेश कुमार राय, शिवम उपाध्याय, रौशन उपाध्याय, प्रह्लाद गुप्ता, प्रमित उपाध्याय, राहुल साव रविशंकर उपाध्याय इत्यादी लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर