दिवाल गिरने से महिला की हुई मौत पुत्र घायल

चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

 चांद (कैमूर)।।  प्रखण्ड के लोहदन गाँव में दोपहर बाजार जा रही महिला की दिवाल गिरने मौत हो गई। साथ में जा रहे पुत्र  घायल हो गया। दोपहर 1 बजे घर से निकलकर 40 वर्षिय कुमारी कुंअर पति स्व छटु पासवान  हाटा बाजार जा रही थी। साथ में उसका तिसरा पुत्र  किसान पासवान उम्र 17 जा रहा था। लोहदन बाजार जाते समय जवाहर यादव के घर का मिट्टी दिवाल शरीर पर गिर जाने से महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई। पुत्र को हल्की चोट लगी जिससे घायल हो गया। दिवाल गिरने के बाद ग्रामीणों को कुछ समय बाद मिट्टी हटाकर महिला को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद देखा गया की  महिला की मौत हो चुकी थी।ग्रामीणों ने सूचना पुलिस एवं अंचलाधिकारी को दिया। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से आपदा से चार लाख रुपये की मांग की है।

मंत्री ने मृतक परिवार को चार लाख दिलाने का दिलाया भरोसा

लोहदन गाँव में मिट्टी की दिवाल गिरने हुई मौत की खबर जैसे ही मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण बिहार सरकार माननीय जमा खान को मिली तुरंत घटना स्थल पर पंहुच गये। घटना स्थल पर पंहुच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। मंत्री ने कहा कि दुख के समय मैं परिवार के साथ हूँ। उन्होंने ने कहा कि परिवार के सदस्यों को हर तरह से मदद दिया जायेगा। मंत्री जमा खान ने घोषणा की मृतक परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपये दिया जायेगा। मृतक परिवार को भरोसा दिलाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा कर गये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट