पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अमर्यादित बयान पर ब्राह्मण एंव सनातनियों का फूटा गुस्सा

 कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट


कैमूर (भभुआ) ।। जिलें में जहां आज गुरुवार को भभुआ में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी कैमूर भभुआ के तरफ से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा ब्राह्मणों तथा सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए। अमर्यादित बयान को लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया। एवं शहर के एकता चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया गया। वहीं जहाँ सनातन धर्म और ब्राम्हण समाज के लोगों ने जीतन राम मांझी के खिलाफ खूब जमकर नारे बाजी कियें। जो इस आक्रोश मार्च के वजह से कुछ देर के लियें। एकता चौक पर लम्बा जाम लग गया। जहाँ वहीं मौजूद पुलिस कर्मियों के द्वारा इस जाम से धीरे धीरे हटाकर जाम से निजात दिलाया गया। बताते चलें कि यह आक्रोश मार्च भभुआ शहर के महावीर स्थान से निकाला गया था। जो कि पूरे शहर में आक्रोश मार्च को घुमाया गया,और एकता चौक पर पुतला दहन करने के बाद आक्रोश मार्च को खत्म किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में भभुआ जिला के कोने कोने से तमाम गांव से ब्राह्मण एंव सनातनी भाइयों ने आकर भाग लिया जहाँ उन्होंने ने आक्रोश व्याप्त करतें हुए कहा कि। दरअसल आपको बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा ब्राह्मण तथा सनातन धर्म यों को अमर्यादित भाषा बोला गया। जिसको लेकर हम लोग एनडीए सरकार से और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सरकार से मांग करतें हैं। कि सरकार में रहकर जीतन राम मांझी बार-बार सनातन धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते रहतें हैं। उसके बाद भी बिहार के सरकार एनडीए द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा हैं। वहीं हम सभी ब्राह्मणों और सनातनीयों की मांग हैं। कि जीतन राम मांझी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और राज्य सरकार के भागीदारी से तत्काल बाहर किया जाए नहीं तो हम सभी ब्राह्मण सनातनियों के द्वारा पटना से लेकर दिल्ली तक धरना प्रदर्शन करेंगे और बार बार चक्का जाम करेंगे। वहीं इस रैली शामिल भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमलेश पांडेय विशंभर तिवारी विनोद तिवारी संगठन संरक्षक,उत्तम पटेल,अभय पांडे मनीष सिंह,रजनी कांत तिवारी, ट्विंकल तिवारी,अमित पांडे, विमलेश सिंह,अमित पाठक,बारिष्टर मिश्रा,अनिल दुबें,राहुल तिवारी, एवं सैकड़ों सनातनी भाइयों ने शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा कहें गए उनकी गलत बयान का पुराजोर विरोध किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट