किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर राजद ने जिला मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

कैमूर (भभुआ) से संवाददाता धीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

कैमूर (भभुआ) ।। जिलें में जहां आज शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल शीर्ष नेतृत्व के द्वारा किसानों के विभिन्न मांगों के समर्थन में कैमूर जिला मुख्यालय के धरना स्थल पर राष्ट्रीय जनता दल कैमूर संगठन के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया जो 11 बजें दिन से प्रारंभ हुआ। बताते चलें कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष  अकलु राम के द्वारा एंव संचालन इस्लाम अंसारी के द्वारा किया गया। जिसमें भभुआ और रामगढ़ विधायक सहित जिला भर के राजद कार्यकर्ता उपस्थित थें। जहाँ रामगढ़ राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि किसानों की आवश्यक समस्याओं में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करें सरकार के द्वारा केवल खान पूर्ति किया जाता हैं।

दरअसल आपको बताते चलें कि इस डबल इंजन की सरकार में किसानों की दुर्दशा बढ़ती जा रहीं हैं। किसानों को खरीफ फसल के समय जब यूरिया की आवश्यक्ता तो उर्वरक की किल्लत की वजह से किसानों को दर दर भटकना पड़ा,उन्होंने कहा यह देश कृषि प्रधान देश हैं। यहाँ की अर्थव्यवस्था कृषि पर ही निर्भर करती हैं। यह हमारे देश की विडंबना हैं। कि देश एंव प्रदेश के अन्नदाता किसानों की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही हैं।

वहीं जिसके लिए उर्वरक के काला बाजारी को रोकना होगा,वहीं भभुआ विधायक भरत बिंद ने कहा कि उधर केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा तानाशाही का परिचय देते हुए भारतीय संसद में कृषि विल पारित करके मनमानी ढंग से तीन कृषि काला कानून बनाया गया,इसके पश्चात अखिल भारतीय किसान संगठन के आंदोलन में कई संगठन समाज विचारधारा वाली राजनैतिक पार्टियों का समर्थन मिला, तत्पश्चात आंदोलन बहुत लंबे समय तक चला। वहीं कई किसान शहीद हो गए सरकार को मजबूर होकर किसी काम को वापस लेना पढ़ाया किसानों को उधो पत्तियों का गुलाम बनाने की मनसा सरकार की थी। जब तक किसानों की स्थिति खुशहाल नहीं होगी देश सही ढंग से विकास नहीं कर सकता,अगर हमारी बात को सरकार अभी भी नहीं मानती हैं। तो आगे बढ़ा आंदोलन किया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट