स्वयं सेवक एवं पुलिस के सहयोग से किसानों में हुआ युरिया का वितरण

कैमुर, चांद ।। प्रखण्ड के इफको बाजार में किसानों के हंगामा करने से पिछले दो दिनों से युरिया नहीं बंट पा रही थी। युरिया की किल्लत एवं किसानों की परेशानी को देखते हुए किसान मजदूर संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला। समिति के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से 200 किसानों के बीच युरिया का वितरण किया गया। इफको बाजार में कुल 3500 बैग युरिया का स्टाक है। इफको बाजार से वृहस्पतिवार शुक्रवार को भी किसानों के बीच युरिया का वितरण किया जायेगा। इफको बाजार के प्रबंधक सोनु कुमार ने कहा  किसानों की भीड़ को देखते हुए कूपन के आधार पर यूरिया बांटा जा रहा है। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी जयनारायण झा ने कहा कि चांद प्रखण्ड को कुल 10 हजार 350 बैग युरिया मिला है। उन्होंने ने कहा प्राप्त जानकारी के अनुसार अभीतक 50 प्रतिशत युरिया का वितरण किया जा चुका है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट