
दुर्गावती ब्यापार मंडल के अध्यक्ष बने देवेंद्र कुमार सिंह ऊर्फ दीपक
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Sep 04, 2022
- 255 views
दुर्गावती से संवाददाता पिंटू तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिले के दुर्गावती प्रखंड मे शनिवार को व्यापार मंडल का चुनाव प्रखंड मुख्यालय में शान्ति पूर्वक संपन्न हो गया। जिसमें देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गोपाल सिंह को 63 मतों के अंतराल से हराकर विजय हासिल किया। बताते चलें कि शनिवार को दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय पर व्यापार मंडल का चुनाव सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चलता रहा। 4:30 बजे के बाद मतगणना चालू हुई जिसमें देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक सिंह अध्यक्ष पद के लिए विजई घोषित किए गए।मिले मत के अनुसार देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक सिंह को 115 मत और उनके प्रतिद्वंदी गोपाल सिंह को 52 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में राजेश कुमार सिंह उर्फ प्रधान को 101 मत और प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार सिंह उर्फ भंटू सिंह को 52 मत प्राप्त हुए । इस तरह सदस्य पद के लिए राजेश कुमार सिंह उर्फ प्रधान को सदस्य पद के लिए विजई घोषित किया गया ।बता दें कि दुर्गावती प्रखंड में कुल मतों की संख्या 245 थी जिसमें दो महिला मतदाता भी शामिल थी ।जिससे कुल मिलाकर मतों की संख्या 245 थी ।शाम 4:30 बजे तक कुल 167 मत पोल हुए । तत्पश्चात निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने 6:00 बजे मतगणना के बाद जीत की घोषणा की तत्पश्चात नियुक्ति पत्र देकर जीते हुए उम्मीदवारों सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रखंड के प्रमुख सुशील गुप्ता के द्वारा जीते हुए प्रत्याशियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। चुनाव में पुलिस बल के जवान सुबह से शाम तक शांति व्यवस्था कायम करने में जी जान से जुटे रहे ताकि कहीं से कोई अप्रिय घटना ना हो ।थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह, एसआई निरंजन कुमार तथा दरोगा प्रभास कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
रिपोर्टर