
भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने कि बैठक
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Sep 15, 2022
- 253 views
रामगढ़ से राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
रामगढ़।। बिहार कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अनिमेष हर्षवर्धन एवं एनएसयूआई के वर्तमान राष्ट्रीय सचिव अनुराग राज त्रिवेदी के नेतृत्व मे बक्सर चौबरा रेस्टुरेंट एंड होटल मे बैठक आयोजित की गई।बैठक मे सम्मिलित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण तिवारी ने बताया कि भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर अपने लोकसभा क्षेत्र मे किस तरह से भारत जोड़ो पदयात्रा को सफल बनाया जाए साथ ही आगामी होने वाले युवा कांग्रेस के पदों का चुनाव और आईटी सेल के विस्तार के संदर्भ मे चर्चाएं की गई।बैठक मे बिहार प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के महासचिव विनय ओझा ,राहुल पाण्डेय,सुनील यादव के साथ साथ अन्य कांग्रेसी नेता सम्मिलित रहे।
रिपोर्टर