नशे की हालात में आठ पियक्कड़ गिरफ्तार

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमुर ।। सोनहन थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से नशे की हालत में आज पियक्कडो़ को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष राकेश रौशन से मिली जानकारी के अनुसार नियमित गश्ती के दरमियान् गुप्त सूचना के आधार पर जगह जगह पहुंच कर जब देखा गया तो आरोपी नशे की हालत में पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के मेडिकल परीक्षण के उपरांत डॉक्टरों द्वारा यह पुष्टि किया गया, कि इनके द्वारा नशे का प्रयोग किया गया है। जिस के जुर्म में आठो पियक्कड़ों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी आलोक राम पिता स्वर्गीय स्वरूप राम, धर्मेंद्र राम पिता स्वर्गीय महादेव राम, भोला साह पिता महेंद्र शाह, गोविंद कुमार केसरी पिता जोखन साह, राजेश केसरी पिता छोटेलाल साह पांचो थाना क्षेत्र के मीरीयां ग्रामवासी है।तो अक्षय राम पिता कन्हैया राम ग्राम-चोरही, थाना -चेनारी, जिला- रोहतास, सर्वजीत सिंह पिता स्वर्गीय महादेव सिंह, कृष्णकांत सिंह पिता छत्रधारी सिंह ग्राम- अकोढा़ कलां, थाना-बबुरी, जिला- चंदौली के निवासी बताए जा रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट