विश्व हिंदू जागरण अभियान के मंच पर सभी वर्ण के लोग हुए एकता के लिए वचनबद्ध

कुमार चंद्रभूषण तिवारी कि रिपोर्ट 


भभुआ।। भभुआ चकबंदी रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में मंगलवार को विश्व हिंदू जागरण अभियान मंच के बिहार प्रदेश संगठन मंत्री अनिल चौबे के द्वारा हिंदू जन जागृति के लिए कार्यक्रम रखा गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य जितेंद्र पाण्डेय ने किया तो वहीं मंच का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सह भारत तिब्बत सहयोग मंच के अध्यक्ष रंग बहादुर पाण्डेय द्वारा किया गया। विशेष अतिथि के तौर पर विश्व हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रमुख अश्विनी सनातनी एवं अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा उपस्थित रहें। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आगंतुक महानुभावों को फूल मालाओं से सुसज्जित कर अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बिहार प्रदेश प्रमुख अश्विनी सनातनी द्वारा उपस्थित महानुभावों को संबोधित करते हुए हिंदू समाज के लोगों द्वारा लोभवश ईसाइयत अपनाने पर चिंता व्यक्त किया गया।उन्होंने कहा कि चंद पैसों के बल पर लोगों को धर्म से विमुख किया जा रहा है, इससे आप सभी को बचने की जरूरत है।सनातन धर्म ही सत्य है और सत्य ही सनातन है। उनके द्वारा भेदभाव छुआछूत के परंपरा से हटकर कार्य करने का अनुरोध किया गया। विश्व हिंदू जागरण अभियान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुशवाहा द्वारा आपसी भाईचारे सद्भावना कायम करने हेतु प्रेरित किया गया। उनके द्वारा कहा गया कि विश्व हिंदू जागरण अभियान संगठन के द्वारा जगह जगह लघु उद्योग लगाया जाएगा। और सभी वर्ण के हिंदुओं को कार्य दिया जाएगा, जिससे कि स्थानीय हिंदू वर्ण के लोगों को अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा।प्रदेश संगठन मंत्री अनिल चौबे जी के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने हेतु आवाहित किया गया। हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम पटेल द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के उपरांत, आपसी भाईचारा कायम रखने हेतु संकल्प लिया गया।उन्होंने कहा कि यदि किसी भी हिंदू भाई को किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो वह हमसे संपर्क करें, यथासंभव सहयोग दिया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी वर्ण समाज के लोग हिंदू एकता हेतु वचनबद्ध हुए तो लव जिहाद एवं भूमि जिहाद के विरुद्ध मुंहतोड़ जवाब देने हेतु संकल्पित हुए। सभी गणमान्यों के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रंग बहादुर पाण्डेय जी को विश्व हिंदू जागरण मंच का कैमूर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया,तो भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र तिवारी उर्फ चातर बाबा को जिला प्रमुख कैमूर का पद भार सौंपा गया। कार्यक्रम में कृपा शंकर चौबे उर्फ सुभाष चौबे,श्रीकांत तिवारी,रजनीकांत तिवारी,सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट