कैमूर के लाल ने धान की भूसी से तिरंगा बना लहराया प्रतिभा का परचम नाम हुआ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड मे दर्ज

राजीव कुमार पाण्डेय 


भगवानपुर।। एक छात्र ने पिछले गणतंत्र दिवस के अवसर पर धान की भूसी से रंगोली बनाई की उस छात्र का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड मे दर्ज हो गया।यह छात्र कहीं और का नही बल्कि धान का कटोरा के नाम से प्रसिद्ध कैमूर जिला अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड के मझियांव गांव निवासी राधेश्याम तिवारी व माया देवी का तेईस वर्षीय तृतीय छोटे पुत्र अमरीश कुमार तिवारी उर्फ अमरीश पुरी है। प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नही होती यह अमरीश तिवारी ने सिद्ध कर दिखाया ।वर्तमान मे ये कला एवं शिल्प महाविद्यालय पटना के मूर्ति कला विभाग मे अध्ययनरत हैं इन्होंने भभुआ हवाई अड्डा मैदान पर 26जनवरी 22को 900वर्ग फिट का अनोखा अदभुत तिरंगा रंगोली बनाया था जो भभुआ शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना।अमरीश ने बताया कि रंगोली निर्माण के लिए एक राइस मिल जाकर मालिक से धान की भूसी को मांगा और घर लाकर 25जनवरी की रात मे उसे तीन रंग मे तब्दील किया।रात भर मेहनत कर उसे तिरंगे ध्वज का रूप दिया और सुबह आठ बजे लोगों के लिए सार्वजनिक कर दिया।रंगोली को देखने के लिए अधिक संख्या मे लोग आए और सबने तारीफ की तब उसके मन मे आया कि इस रंगोली को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड मे दर्ज करने के लिए अप्लाई कर दूं। दो दिन बाद उसने अप्लाई कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि उनके मन मे यह आइडिया जिले के कृषि प्रधानता व धान का कटोरा के संदर्भ मे आया।उसका रंगोली इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड मे अपना जगह बनाने मे सफल रहा।साथ ही इसका प्रमाण पत्र भी मिला।इस सफलता से उत्साहित होकर अमरीश का अगला लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे नाम दर्ज कराना है।विदित हो कि गुरुवार को सर्टिफिकेट का पैकेट जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने अपने हाथ से खोलकर बधाई के साथ उन्नति की शुभकामनाएं दी।बताते चलें कि कोरोना काल में सैंड आर्ट के जरिए लोगो को कोरोना से बचाव को लेकर प्रेरित कर चुके हैं। बच्चों के बीच पेंटिंग  शिक्षा निःशुल्क में प्रदान करते हैं।साथ ही राज्य स्तरीय कला प्रदर्शनी का भी आयोजन कर चुके है, जिसमे बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन किये थे, अमरीश का खुद का अपना एक संस्था भी है’ कलाकृति मंच ‘। ज़िसके माध्यम से बच्चों को निःशुल्क में कला  शिक्षा भी प्रदान करते है। इसके अलावे कई प्रकार के गतिविधियों का आयोजन अमरीश के द्वारा होते रहते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट