
किसानों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Nov 28, 2022
- 313 views
अमित कुमार गुप्ता
नुआंव, कैमूर ।। सोमवार को किसान विकास मंच के द्वारा नुआंव प्रखण्ड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जहां किसानों ने धरना प्रदर्शन पर बैठे बिहार सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मजदूर किसानों के समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। जहां किसानों की मांग थी, कि मजदूरों के लिए काम करने की व्यवस्था, सरकारी माध्यमों तथा पैक्स एवं व्यापार मंडल द्वारा आने वाले धान की खरीद की जाएं, खरीदें गए धान के पैसा सीधे किसान के खातें में आए, धान खरीदते समय किसानों को पावती रसीद मुद्रित की जाएं, खाद की समस्या के लिए अलग से किसानों के लिए नुआंव में विस्कोमान भवन का निर्माण एवं समय पर खाद मुहैया कराई जाए, समस्त समस्याओं के लिए एक निगरानी समिति का गठन किया जाएं। नुआंव में भीषण जाम की समस्या को लेकर बस स्टैंड व सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाएं, प्रखण्ड कार्यालय में उपस्थित आम नागरिकों को संदेश किया जाएं, कुशल पशुचिकित्सक द्वारा लंपी रोग से सम्बंधित प्रखंड द्वारा दवा की व्यवस्था की जाएं, कृषि पदाधिकारी को प्रखण्ड कार्यालय में उपस्थित रहने की व्यवस्था की जाएं, विधवा पेंशन व वृद्धावस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएं। जहां मुख्य समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय पर किसान मजदूर संगठन ने धरना प्रदर्शन किया। जहां मौके पर मंच के अध्यक्ष प्यारेलाल दुबे, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण राय, श्रीनिवास सिंह, जयप्रकाश गुप्ता आदि मौके पर किसान मजदूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर