
मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिला फंदे से लटकते हुए
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Dec 20, 2022
- 1803 views
संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत, बेलांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खरेंदा ग्राम वासी तीन दिनों से घर से निकले, विक्षिप्त व्यक्ति का शव मिला फंदे में लटकते हुए,परिजनों ने जताया आत्महत्या का आशंका। मिली जानकारी के अनुसार करमचट थाना क्षेत्र के करमचट बांध से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी, भीतरी बांध की ओर आने वाली रास्ता, दुर्गावती नदी के समीप जंगल में, रविवार देर शाम आसपास के लोगों द्वारा, पौधे से लटका हुआ एक शव को देखा गया। जिसकी सूचना लोगों द्वारा, करमचट थाना प्रशासन को दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम के निर्देशानुसार एस आई सविता कुमारी द्वारा स्थल पर पहुंचकर, शव का पंचनामा कर कब्जे में लिया गया। उपस्थित लोगों द्वारा शव का शिनाख्त बेलांव थाना क्षेत्र के खरेन्दा ग्रामवासी किसान बिंद उम्र 26 वर्ष पिता घुरा बिंद के रूप में किया गया। स्थल पर पहुंचकर परिजनों द्वारा शव का पहचान किया गया। मृतक के पिता घुरा बिन्द द्वारा बताया गया कि किसान बिंद मानसिक रूप से विक्षिप्त था घर से 3 दिन पहले निकला हुआ था। जिसका की खोजबीन भी किया गया पर कहीं कोई पता नहीं चला। आज ऐसी सूचना मिला जिससे कि हम सभी परेशान हैं। थाना प्रशासन द्वारा शव को अंत्य परीक्षण कराने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
रिपोर्टर