
अंग्रेजी नव वर्ष पर दिखा पर्यटन व धार्मिक स्थल पर लोगों में जबरजस्त उमंग
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jan 02, 2023
- 241 views
संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी
कैमूर ।। जिला में अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर लोगों में पर्यटन व धार्मिक स्थल पर दिखा जबरदस्त उमंग। आपको बताते चलें कि अंग्रेजी नव वर्ष के अवसर पर, जिला के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्यटन स्थल दुर्गावती जलाशय परियोजना क्षेत्र में पिकनिक मनाने बांध को देखने व नौका का लुफ्त उठाने के लिए सुबह से ही शाम तक नवयुवकों की भीड़ लगी रही, तो प्राचीन मां मुंडेश्वरी मंदिर में मां मुंडेश्वरी की दर्शन करने हेतु भक्तों कि सुबह से शाम तक लंबी कतारें लगी रही लोगों मेंअपार उमंग देखने को मिला। लोगों द्वारा बड़े ही शांति व सौहार्दपूर्ण नव वर्ष की शुभकामनाएं दिया गया सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरक्षी अधीक्षक कैमूर के निर्देशानुसार आरक्षी उपाधीक्षक भभुआं सुनील कुमार द्वारा स्थल पर पल पल नजर रखा गया।करमचट थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम द्वारा अपने थाना क्षेत्र में, प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखा गया, तो रोहतास जिला अंतर्गत चेनारी थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार द्वारा भी अपने थाना क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखा गया। वही मां मुंडेश्वरी धाम में चैनपुर थाना अध्यक्ष सहित एसआई मनीष कुमार दल बल के साथ मुस्तैद रहें।
रिपोर्टर