
नाई समाज को समर्पित पाती
- Hindi Samaachar
- Jun 04, 2018
- 958 views
नन्द समाज के कर्णधार आप सभी लोगों को वाराणसी से राजेश कुमार शर्मा का नमस्कार बंधुओं नन्द, नाई. न्यायी, नाउ, शर्मा, श्रीवास, सविता, सेन, शास्त्री तथा नापित आदि नामों से पुकारे जाने वाला समुदाय है | जिसका बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है| जिसने ऋषि सविता, सेन जी महाराज ,अर्हत उपालि, आचार्य चरक, कर्पूरी ठाकुर तथा ,सर्वक्षत्रांतक शासन करने वाला सम्राट महापद्मनंद जैसे महापुरुषों को अपनी कोख से जन्म दिया है | हम सभी लोगों को बदलते हुए परिवेश ,जातीय समीकरण पर राजनैतिक कार्य को देख कर मन में जिज्ञासा उत्पन्न होता है | हमारा और हमारे समाज के भाईयों का क्या होगा | जिसका आज तक किसी भी समाज या दल में वह सम्मान और संख्यात्मक बोध नहीं होता जो दूसरे समाज के भाईयों को प्रदान होता है | इसका प्रमुख कारण है की हम अपने समाज के भाईयों पर ध्यान नहीं देते है | जो हमारा और आपका मूल धन है | हम द्दूसरे समाज के चक्कर में अपने मूल धन अर्थात अपने समाज को भूल जाते है| हम चाहते है की हमारा समाज सभी सामाजिक दलों और राजनकीतिक दलों का पहला युवक और मतदाता बने तथा प्रथम सम्मानित व्यक्ति हों | यह तभी संभव है जब हम सभी संगठनो के लोग पद की लोलुपता को त्याग कर क्षेत्रा नुसार पंचायत स्तर से प्रान्त तक का गठन करें | न्यायपंचायत अध्यक्ष का चुनाव, इनसे ब्लॉंक अध्यक्ष का चुनाव, इनसे जिला अध्यक्ष का चुनाव, इनसे प्रान्त अध्यक्ष का चुनाव, प्रान्त अध्यक्ष से राष्ट्रिय अध्यक्ष का चुनाव हो और हर ब्लॉक में अतीत का दर्पण दिखाने और समय का बोध कराने के लिए प्रचारक नियुक्त किये जाय जिससे समाज में एक क्रांति उत्पन्न हो
राजेश शर्मा की कलम से
रिपोर्टर